एलुरु-आंध्र प्रदेश में पटाखा विस्फोट से जुड़ी दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. गुरुवार को पटाखा विस्फोट में एक व्यक्ति जिंदा जल गया और छह गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना एलुरु कस्बे में उस समय घटी जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर एक थैले में पटाखे लेकर जा रहा था. पुलिस के अनुसार, गंगम्मा मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसने से पटाखों से भरा बैग जमीन पर गिर गया. पटाखे फटने से बाइक सवार की मौत हो गई. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान सुधाकर के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राज्य में 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरी त्रासदी है.
dharmpath.com dharmpath