नई दिल्ली – उत्तर भारत के कई राज्यों में छठ पूजा को लेकर जश्न का माहौल है, ऐसे में देशभर से लोग अपने घर इस त्योहार को मनाने के लिए आते हैं. खास तौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाए जाने वाले छठ पूजा के लिए प्रवासी बड़ी संख्या में घर वापसी करते हैं, लेकिन अब छठ के बाद उन्हें अपने कार्यस्थल पर लौटने के लिए मोटा किराया चुकाना पड़ेगा. जी हां, बसों और ट्रेनों के ओवरलोड होने के बाद अब विमानों का किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक छठ के बाद पटना से दिल्ली-मुंबई वापस लौटने के लिए विमान किराया पिछले पांच वर्षों में सबसे महंगा हो गया है.
dharmpath.com dharmpath