वायनाड में 2 लाख से ज्यादा वोट से प्रियंका ने बनाई बढ़त

वायनाड-लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और प्रियंका गांधी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई है. वायनाड में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे. वायनाड से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की राजनीति पारी शुरू हो रही है. यह पहला मौका है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास (Navya Haridas) को उतारा था. वहीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की तरफ से सत्यन मोकेरी मैदान में हैं. वायनाड में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Wayanad By Election Result) में करीब 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज वोटिंग से कम है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493