पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में हादसा

छतरपुर- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार की शाम  बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के दौरान बालकनी गिरने से 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना तब हुई जब लोग शास्त्री की यात्रा देख रहे थे।

मामला जिले के नौगांव का बताया जा रहा है। दरअसल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नौ दिवसीय हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। इस पदयात्रा में हज़ारों लोग जुट रहे हैं। जब पदयात्रा छतरपुर के नवागांव के रंगरेज मोहल्ले में पहुंची तो कुछ लोग बालकनी से ये पदयात्रा देखा रहे थे। इस दौरान अचानक बालकनी गिर गई। बालकनी गिरते ही हड़कंप मच गया।

इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को नौगांव के अस्पताल ले जाया गया। छतरपुर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया कि यह घटना नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में उस समय घटी जब कुछ लोग बालकनी में खड़े होकर यात्रा देख रहे थे। इस घटना में घायल हुए लोगों में नौगांव में 10 व जिला अस्पताल में पांच का इलाज किया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493