गुवाहाटी-असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को अपनी कैबिनेट द्वारा लिए गए एक बड़े फैसला का ऐलान किया. सीएम हिमंत ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि राज्य सरकार ने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस (बीफ) परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है. दिल्ली में हुई असम सरकार की कैबिनेट बैठक में कई मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और राज्य में गोमांस बैन करने के फैसले पर अपनी सहमति जताई. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया. सीएम ने कहा, ‘हम असम में गोहत्या रोकने के लिए 3 साल पहले कानून लाए थे. इससे गोहत्या रोकने में काफी सफलता मिली है.’
dharmpath.com dharmpath