कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी,दिल्ली ,राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर शीतलहर चलने और भारी हिमपात का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर चमोली जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को चमोली जिले में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर- सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है. पहाड़ी राज्य में देहरादून सहित विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई. राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में भी भारी हिमपात और शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है.

पंजाब और हरियाणा में भी कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे दोनों स्थानों पर दिन के तापमान में भारी गिरावट आई. ओलावृष्टि से प्रभावित चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर 15.9 डिग्री सेल्सियस हो गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493