पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलेंगी

दिल्ली-देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं. उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा और कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नए वर्ष का आगाज शीतलहर से हुआ है. एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने गलन बढ़ा दी. अगले एक हफ्ते तक पारा और लुढ़क सकता है. इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तापमान में सुधार के संकेत दिए गए हैं. सुबह के समय यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने के आसार जताए गए हैं. इससे जहां दिन में सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं रात के समय सर्दी बढ़ेगी. श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित अन्य जिलों में तीन जनवरी के लिए मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493