पाकिस्तान का कश्मीर राग कोई सुनने वाला नहीं : अखबार

इस्लामाबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के साथ कश्मीर विवाद को पुराने संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर आधारित समाधान कराने की पाकिस्तान की अपील को दुनिया ने सुनना ही बंद कर दिया है। एक समाचारपत्र ने शुक्रवार को यह बात कही।

अखबार ने लिखा है, “इसका एक कारण यह है कि इस मसले पर हमारे विरोध और हमारी अभिलाषाओं के बावजूद भारत जैसा दम दिखा लेता है, दुर्भाग्यवश पाकिस्तान वैसा नहीं दिखा पाता।”

अखबार ने कहा है, “सिर्फ एक समस्या (कश्मीर) हमारी गहरी उम्मीद और इच्छा का ‘सैद्धांतिक’ दोहराव है जिसे कोई सुनने वाला ही नहीं है।”

आगे कहा है, “समय गुजरते जाने के बाद भी कश्मीर विवाद के समाधान के लिए हमारी बार-बार की अपील से पूरी दुनिया थक चुकी है। अन्य जरूरी समस्याएं इन सभी पर छा चुकी हैं।”

संपादकीय में यह भी कहा गया है कि भारत ने जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से ‘जेहादियों’ की घुसपैठ को और मुश्किल बना दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493