रामेश्वरम-आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए श्री रामेश्वरम तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 16,140 रुपये रखी गई है. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ विभिन्न जगहों की सैर करते हैं.
IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा करेंगे. टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी.
IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. अगर आप टूर पैकेज के इकॉनमी क्लास में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 16140 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज के कंफर्ट क्लास में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 29650 रुपये देना होगा. यह किराया कंफर्ट 3 एसी का है. अगर आप टूर पैकेज के कंफर्ट 2 एसी में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 36120 रुपये देना होगा.
dharmpath.com dharmpath