मध्य प्रदेश में 25 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड

भोपाल-मध्य प्रदेश में ठंड का एक और दौर 25 जनवरी से शुरू होने वाला है। उत्तर से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में मौसम की स्थिति बदल रही है। दो अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है और ठंड का असर कम हो गया है।

मौसम विभाग विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि फिलहाल पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) भी प्रभावी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिनों में हवा का रुख उत्तर की ओर मुड़ जाएगा। इसके चलते प्रदेश एक बार फिर से सर्द हवाओं की चपेट में आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं बीते पांच दिनों में प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा गया है। जिन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे था और शीतलहर का असर था, वहां अब तेज धूप निकल रही है और दिन में ठंड कम महसूस हो रही है। कई स्थानों पर रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493