महाकुंभ 2025 :भगदड़ में कई लोगों के मरने की आशंका

प्रयागराज:प्रयागराज में संगम पर मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. इसके कारण अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान संगम पर “भगदड़ जैसी” स्थिति पैदा हो गई क्योंकि मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पवित्र स्नान के लिए उमड़ पड़े. घटना के मद्देनजर अखाड़ों ने मौनी अमावस्या के लिए अपने पारंपरिक ‘अमृत स्नान’ को टाल दिया.

मेले के लिए विशेष कार्य अधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा, “संगम में एक अवरोधक टूटने के बाद कुछ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमें अभी तक घायलों की सही संख्या नहीं मिली है”. मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है और इसमें लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493