प्रयागराज:पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि जितनी बड़ी भीड़ थी, उसे पुलिस नहीं संभाल सकती थी. यह पुलिसकर्मियों के वश की बात नहीं थी. कुंभ की सुरक्षा को पहले ही सेना को हवाले कर देना चाहिए था. हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को सेना के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने भी हमारी बातें नहीं सुनी. किसी का पिता चला गया तो किसी कोई अपना. उन्होंने कहा कि अभी भी काफी समय है. कुंभ को सेना के हवाले कर दिया जाए. बता दें कि भगदड़ के बाद महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी न्यूज एजेंसी एएनआई से बात कर रहे थे. बात करते- करते वह रो पड़े.
dharmpath.com dharmpath