पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में हादसा,पांच मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा जेके सीमेंट प्लांट की यूनिट में हुआ है। यहां छत का स्लैब गिरने से करीब पांच मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

 

मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट प्लांट का है। फैक्ट्री में हर दिन की तरह मजदूर काम कर रहे थे। गुरुवार की सुबह ये लोग प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से की स्लैब बांध रहे थे। तभी अचानक स्लैब गिर गई। इसके नीचे कई मजदूर दब गए। ये देखते ही हड़कंप मच गया। बचाव काम के लिए लोगों और प्रशासन की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद सीमेंट प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया है। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्दे नजर प्लांट के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला जा रहा है। हादसे में तीन घंटे बाद भी प्रशासन और प्रबंधन की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। प्लांट का मेन गेट बंद कर दिया गया है।

पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। अभी मरने वालों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, एएसपी आरती सिंह ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। कई घायल मजदूरों को नजदीकी कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493