भोपाल- शहर के होशंगाबाद रोड स्थित मानसरोवर कॉम्पलेक्स में गुरुवार सुबह एक बंद इंटीरियर डिजाइन ऑफिस में आग लग गई। दुकान के अंदर से अचानक धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और कॉम्पलेक्स में मौजूद फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। समय रहते आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। मानसरोवर कॉम्पलेक्स व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चुग ने बताया कि अलार्म बजते ही सभी दुकानदार सतर्क हो गए और आग बुझाने में जुट गए, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी।
dharmpath.com dharmpath