बुरहानपुर– मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ गांव में सोने के सिक्कों की अफवाह ने हंगामा मचा दिया है। सिक्कों की तलाश में गांव के लोग रात के समय खेतों में खुदाई करने पहुंच रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।बता दें कि इन दिनों चर्चा में चल रही फिल्म छावा में भी बुरहानपुर का जिक्र है। ये मूवी मुगलकाल की कहानी बयां कर रही है। फिल्म देखने के बाद लोग आश्वस्त हो गए कि यहां खजाना छिपा हुआ है। इसके बाद लोगों का हुजूम खेत खोदने में जुट गया। लोग अपने साथ मेटल डिटेक्टर और कुदाल लेकर खुदाई करने लगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ लोगों को सिक्के मिले भी हैं।
dharmpath.com dharmpath