अशोकनगर में बोले प्रधानमंत्री मोदी,सेवा की भावना सरकार की नीति और निष्ठा

अशोकनगर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के अशोकनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां ईसागढ़ स्थित श्रीआनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित के उत्थान का संकल्प, सबका साथ सबका विकास का मंत्र, सेवा की भावना सरकार की नीति और निष्ठा है।

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अशोकनगर और आनंदपुर धाम जैसे क्षेत्र जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है। इनका विकास भी हमारी जिम्मेदारी है। इस क्षेत्र को कला संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान प्राप्त है। यहां विकास और विरासत की असीम संभावनाएं है। इसलिए हम मध्य प्रदेश और अशोकनगर में विकास की गति को बढ़ा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493