पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत

दिल्ली-पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इसके लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए हैं. अब भारत सरकार पाकिस्तान की सेना को कड़ी चोट देने पर विचार कर रही है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत आने वाले दिनों में संघर्ष विराम समाप्त करने की घोषणा कर सकता है. सीमा पर संघर्ष विराम लंबे समय से लागू है. इसे समाप्त करने का मतलब होगा कि पाकिस्तान की सेना को अब कड़ी कीमत चुकानी होगी.

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असमर्थ रहा है. भारत यह सख्त रुख इसलिए अपना रहा है क्योंकि पाकिस्तान बार-बार प्रतिबद्धताओं के बावजूद सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगाने में विफल रहा है. सैन्य विशेषज्ञ भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान सीजफायर का गलत फायदा उठा रहा है. सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान सीमा पर आतंकी शिविरों को जड़े जमाने का मौका दे रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493