मध्य प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-तुफान की चेतावनी

भोपाल– मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। भोपाल में दोपहर 2 बजे के बाद से हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटे में बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, धार, पांढुर्णा, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, डिंडोरी, अनूपपुर और सागर में मौसम बदला रहेगा।

प्रदेश में मॉनसून की आमद 15 जून को हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने अंडमान द्वीप में दस्तक दे दी। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 15 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते से प्रदेश में आ जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493