सत्यपाल मलिक के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों के खिलाफ CBI ने भ्रष्टाचार के एक मामले में चार्जशीट दायर की है। CBI ने ये कार्रवाई ऐसे समय में की है जब सत्यपाल मलिक की तबियत बेहद खराब है और वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से उनकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें उनकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

CBI चार्जशीट दाखिल होने के बाद सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी तस्वीर पोस्ट की गई है। इसके साथ ही मलिक की ओर से लिखा गया है कि, ‘नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हूं संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी की डायलिसिस की जा रही है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493