अरबों डॉलर के साम्राज्य की उत्तराधिकारी ने फ्रांस में की ग्रैंड वेडिंग

फ्रेंच रिवेरा– भारतीय मूल के अरबपति सुनील वासवानी की बेटी सरीना वासवानी एक भव्य शादी समारोह में सात जन्मो के बंधन में बंध गई हैं. कान्स के फ्रेंच रिवेरा में सरीना ने उद्यमी लविन हेमलानी से विवाह किया. यह शादी समारोह इतना भव्य था कि मेहमानों को चकित कर दिया.सुनील वासवानी भारतीय मूल के नाइजीरियाई अरबपति व्यवसायी हैं. वह दुबई में मुख्यालय वाले एक बहुराष्ट्रीय समूह स्टैलियन ग्रुप के अध्यक्ष हैं. इस ग्रुप का संचालन अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया में फैला हुआ है. 2020 में, फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति $1.6 बिलियन होने का अनुमान लगाया था.सुनील वासवानी का जन्म जयपुर में हुआ था. वह और उनकी पत्नी रीता दुबई में रहते हैं. दंपति के तीन बच्चे हैं – सोनम, सरीना और साहिल वासवानी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493