Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 MP में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को पांच महीनों से नहीं मिला वेतन | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » MP में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को पांच महीनों से नहीं मिला वेतन

MP में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को पांच महीनों से नहीं मिला वेतन

June 6, 2025 10:24 am by: Category: राज्य का पन्ना Leave a comment A+ / A-

भोपाल- मध्य प्रदेश में आशा और ऊषा कार्यकर्ता के वेतन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आशा-ऊषा कार्यकताओं की सैलरी नहीं मिलने पर राज्य सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने कहा कि आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को पांच महीनों से वेतन नहीं मिला। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे बहनों के साथ क्रूरता करार दिया है।

कमलनाथ ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि 5 महीने से आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं मिला, यह सरकार की अक्षमता और असंवेदनशीलता की हद है।हमारी आशा और ऊषा कार्यकर्ताएं वो मेहनती बहनें हैं, जो गाँव-गाँव जाकर माताओं और बच्चों की जान बचाती हैं, स्वास्थ्य सेवाओं को आखिरी छोर तक पहुँचाती हैं, लेकिन इस अंधी और बहरी सरकार मे पिछले 5 महीने से बिना वेतन के काम कर रही हैं। क्या यही सम्मान है जो हमारी सरकार इन नारी शक्तियों को दे रही है?

MP में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को पांच महीनों से नहीं मिला वेतन Reviewed by on . भोपाल- मध्य प्रदेश में आशा और ऊषा कार्यकर्ता के वेतन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आशा-ऊषा क भोपाल- मध्य प्रदेश में आशा और ऊषा कार्यकर्ता के वेतन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आशा-ऊषा क Rating: 0

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.

scroll to top