उज्जैन: तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों को मारी टक्कर

उज्जैन- जिले के बड़नगर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आग बुझाने जा रही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बरगुंडासेरी रोड पर तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य, जिनमें एक दो साल का बच्चा और उसके पिता शामिल हैं, इन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनमें एक महिला और एक तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक नशे में था। टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और घिसटते हुए सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह (50) और उनका बेटा आवेश (2) को उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। संतोष, उजाला सिंह और तीन साल की तनीषा का इलाज बड़नगर के अस्पताल में चल रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493