रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले एक साल में पांच लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। हैरानी की बात यह है कि उनके माता-पिता जीवित थे और उन्होंने कभी भी राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में काम नहीं किया था। इन नियुक्तियों के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए, जिसमें फर्जी माता-पिता की मृत्यु दिखाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल पिछले एक साल में 36 अनुकंपा नियुक्तियां सामने आई हैं, सभी को नोटिस दिया। कागजात सहित जिला शिक्षा कार्यालय बुलाया गया, लेकिन 10 नहीं पहुंचे। उनके कागजात जांचे तो छह पूरी तरीके से फर्जी निकले। वहीं 4 अभी संदिग्ध हैं। यह सारे मामले सिर्फ एक साल में दी गई अनुकंपा नियुक्ति के हैं। खुलासे के बाद अब पुराने प्रकरण भी संदेह के घेरे में हैं।
dharmpath.com dharmpath