गोवा के मंत्री को CM ने कैबिनेट से बाहर निकाला,अपनी ही सरकार पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

पणजी– गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब गौड़े ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार आरोप लगाए थे, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया।

दरअसल, गोवा के कला एंव संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने करीब तीन सप्ताह पहले उन्होंने राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। ये विभाग मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अधीन है। गौड़े ने बिना नाम लिए इस विभाग को संभालने वाले सीएम प्रमोद सावंत की काबिलियत पर भी सवाल उठाए थे.

थिएटर अभिनेता से राजनेता बने गौड़े 53 साल के एक आदिवासी नेता हैं। वो प्रियोल विधानसभा सीट से विधायक हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘टैक्सपेयर्स के पैसे का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी कल्याण विभाग को दिया जाता है। अगर वो इस कार्यक्रम को अच्छे से आयोजित करने में असमर्थ हैं, तो ये प्रशासन पर नियंत्रण की कमी को दर्शाता है। मेरी राय में, आज प्रशासन कमजोर हो गया है। ठेकेदारों की फाइलें चुपके से श्रम शक्ति भवन की इमारत के रखी जाती हैं। उनसे कुछ लिया जाता है, फिर उनसे अपनी फाइलें जमा करने के लिए कहा जाता है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493