नई दिल्ली- देशभर में पिछले कुछ चुनावों के अप्रत्याशित नतीजों ने EVM की विश्वसनीयता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्ष लगातार निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। हालांकि, आयोग द्वारा लगातार गोपनीयता का हवाला देकर विपक्ष की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी बीच अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं.
दरअसल, चुनाव आयोग ने तय किया है कि अब चुनावों के दौरान खींची गई फोटो, CCTV फुटेज, वेबकास्टिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग सिर्फ 45 दिनों तक ही सुरक्षित रखी जाएंगी। इसके बाद सारा डेटा डिलीट कर दिया जाएगा। EC ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव नतीजे को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जाती है, तो 45 दिन बाद ये सारा डेटा नष्ट कर दिया जाए।
dharmpath.com dharmpath