पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा: जारी किए गए स्केच से अलग हैं आतंकी

  नई दिल्ली-22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है, इस दौरान उन्हें एक बड़ा सुराग मिला है. जांच में सामने आया है कि इस हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे और ये आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. ये खुलासा दो स्थानीय कश्मीरी नागरिकों – परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर की गिरफ्तारी के बाद हुआ. इन पर आरोप है कि इन्होंने आतंकियों को अपने घर में पनाह दी, खाना खिलाया और बाकी जरूरी मदद भी की. NIA की जांच में पता चला कि 20 अप्रैल की रात तीनों आतंकी इन दोनों के घर पहुंचे थे, खाना मांगा, पैसे दिए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम भुगतना होगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493