देश के इन जिलों में 17 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

नई दिल्ली-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अब मेरठ जैसे शहरों में कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं. शिवभक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. मेरठ के डीएम डॉ. वीके सिंह ने जानकारी दी कि 23 जुलाई को शिवरात्रि है, इसलिए 16 से 23 जुलाई तक जनपद के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसी तरह का आदेश मुजफ्फरनगर में भी लागू किया गया है. स्कूलों की छुट्टी का फैसला सुरक्षा और ट्रैफिक के मद्देनजर लिया गया है, ताकि बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो और प्रशासन भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज कर सके.

कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-मेरठ हाइवे को पुलिस ने सोमवार से वन-वे कर दिया है, जिससे यातायात पूरी तरह एक दिशा में चल रहा है. इसके कारण मुरादनगर इलाके में भारी जाम की स्थिति बन गई है. जो सफर आमतौर पर 10 मिनट में पूरा होता है, उसमें लोगों को 2 से 3 घंटे तक लग रहे हैं. गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन भीड़ के चलते चुनौतियां बनी हुई हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493