शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन के प्रवास के बाद ‘ग्रुप कैप्टन’ शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी तथा उनकी यात्रा को देश के लिए गौरव का क्षण एवं युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। बता दें कि ड्रैगन अंतरिक्ष यान मंगलवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर एक मिनट पर अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास समुद्र में उतरा। इस तरह शुक्ला (39), कमांडर पैगी व्हिटसन और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की तथा हंगरी के टिबोर कापू की 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी हो गई, जिसमें 18 दिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर बिताए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493