वार्न के बेटे जैक्सन ने ली हैट्रिक

मेलबर्न, 7 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के पुत्र जैक्सन ने शनिवार को एक स्कूल मैच में हैट्रिक लेकर जता दिया कि वह भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हो गए हैं।

जैक्सन ने अपने स्कूल ब्रिग्टन ग्रामर की ओर से खेलते हुए जेवियर कॉलेज के खिलाफ पांच गेंदों में चार विकेट चटकाए।

जैक्सन ने हैट्रिक विकेट हासिल कर 1994-95 की यादें ताजा कर दी जब वार्न ने मेलबर्न में एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन तीन गेंदों पर तीन विकेट हासिल की थी।

वार्नर ने इंग्लैंड के फिल डेफ्रीटास, डारेन गॉफ और डेवोन माल्कॉम को पवेलियन भेजा। आस्ट्रेलिया यह मैच 295 रनों से जीतने में सफल रहा। साथ ही मेजबान टीम ने वह श्रृंखला भी 3-1 से जीती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493