Secret Agent Melania Trump: क्या अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप एक गुप्त एजेंट हैं? क्या मेलानिया ने डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ भड़का दिया? सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या को इस बात पर यकीन है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.
सोमवार को व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ एक बैठक के दौरान, ट्रंप ने कहा कि उनकी पत्नी ने पुतिन के धोखेबाजी को उजागर करने में मदद की थी.
ट्रंप ने कहा, पुतिन से मेरी बातचीत हमेशा बहुत सुखद होती है. मैं कहता हूं, क्या यह बहुत अच्छी बातचीत नहीं है? और फिर उस रात मिसाइलें चल जाती हैं. मैं घर गया और प्रथम महिला से कहा: आज मैंने व्लादिमीर से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. उन्होंने कहा: सच में? एक और शहर पर हमला हुआ.
स्लोवेनिया सहित यूगोस्लाविया 1948 में सोवियत संघ से अलग हो गया थाय स्लोवेनिया ने 1991 में यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता प्राप्त की. जब 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण के तुरंत बाद, मेलानिया ने अपने सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स से रेड क्रॉस को दान देने का आग्रह किया और इसे निर्दोष लोगों को पीड़ित देखना हृदयविदारक और भयावह बताया.