नीतीश सरकार का बड़ा फैसला – हर परिवार को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त

पटना-बिहार के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त, 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस फैसले का फायदा करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को मिलेगा. सरकार ने कहा है कि जुलाई, 2025 की खपत के आधार पर यह सुविधा लागू होगी और इससे आम लोगों के बिजली बिल पर सीधी राहत मिलेगी.

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3797 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी गई. इस फंड का उपयोग राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक की खपत पर 100% अनुदान देने के लिए किया जाएगा. मतलब हुआ कि जो उपभोक्ता हर महीने 125 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कोई बिल नहीं देना पड़ेगा. यह योजना खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत साबित होगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493