नई दिल्ली- अहमदाबाद में 12 जून को टेकऑफ के महज 32 सेकेंड के भीतर क्रैश हुई एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग AI-171 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भले सार्वजनिक हो चुकी हो, लेकिन इसके नतीजों ने कई तीखे सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्घटना की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की है।
गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अहमदाबाद विमान हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाने एवं हवाई यात्रा पर आमजन का भरोसा जमाने के लिए भारत सरकार को उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन करना चाहिए, जिसमें भारतीय वायुसेना ने वरिष्ठ अधिकारी एवं विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हों, जो इस हादसे के हर पहलू की जांच कर सच सामने ला सकें।
dharmpath.com dharmpath