इंग्लैंड ही करेगा अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी

सिंगापुर-वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी तीन चक्रों के फाइनल मुकाबलों की मेजबानी एक बार फिर इंग्लैंड को सौंप दी है। आईसीसी की ताज़ा प्रेस रिलीज़ के अनुसार, WTC 2027, 2029 और 2031 के फाइनल मुकाबले इंग्लैंड की धरती पर ही खेले जाएंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 2027 का फाइनल भारत में हो सकता है, लेकिन अब इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

आईसीसी की वार्षिक बैठक हाल ही में सिंगापुर में संपन्न हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में अफगान मूल की विस्थापित महिला क्रिकेटरों के समर्थन, ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत) और ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 (इंग्लैंड) से जुड़े आयोजन पहलुओं पर चर्चा हुई। इसी बैठक में ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आगामी तीन फाइनल मैचों की मेजबानी का ऐलान भी किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493