Bejing: चीन ने तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी के निचले हिस्से में एक विशाल और विवादित बांध परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब 1.2 ट्रिलियन युआन (167 बिलियन डॉलर) की लागत से बनने वाले इस बांध से हर साल लगभग 300 अरब किलोवाट-घंटा बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इस परियोजना से भारत और बांग्लादेश की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र इन दोनों देशों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है।
dharmpath.com dharmpath