BJP MLA संजय पाठक की कंपनियों से 520 करोड़ की रिकवरी, अवैध खनन और GST चोरी का है आरोप

भोपाल- भाजपा के सीनियर विधायक व खनन कारोबारी संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कटनी के विजयराघवगढ़ से विधायक पाठक की कम्पनियों से 520 करोड़ की रिकवरी करने की तैयारी है। पाठक की कम्पनियों पर अवैध रूप से आयरन अयस्क खुदाई और GST चोरी के आरोप हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन कंपनियों पर यह रिकवरी की कार्रवाई हो रही है, उनमें निर्मला मिनरल्स, आनंद माइनिंग और पेसिफिक एक्सपोर्ट शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां बीजेपी विधायक संजय पाठक से संबंधित हैं। मामले की जांच करने वाली खनिज विभाग की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन कंपनियों ने घोषित माइनिंग प्लान और पर्यावरणीय मंजूरी की सीमा से लाखों टन अधिक खनन किया है।

बताया जा रहा है कि इन तीनों फर्मों ने जबलपुर की सिहोरा तहसील के दुबियारा (32.3 हेक्टेयर), घुघरी (8.6 हेक्टेयर), प्रतापपुर (11.5 हेक्टेयर), अगरिया (20.2 हेक्टेयर) और टिकरिया (26 हेक्टेयर) में लौह अयस्क की खदानें संचालित कीं। यहां वर्षों से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493