साशा को देखकर खुशी से फूलीं नहीं समा रही शकीरा

बार्सिलोना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोलंबियाई मूल की अंतर्राष्ट्रीय गायिका शकीरा अपने दूसरे बेटे साशा के जन्म के बाद खुशी से फूली नहीं समा रहीं।

शकीरा और उनके साथी फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के खिलाड़ी जेरार्ड पिके पिछले सप्ताह दूसरे बेटे के माता-पिता बने हैं।

शकीरा के बड़े बेटे मिलान दो साल के हो चुके हैं और साशा के जन्म के बाद शकीरा अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रही हैं।

शकीरा के एक करीबी सूत्र ने पत्रिका ‘यूएस वीकली’ को बताया, “शकीरा हमेशा ही किसी नई परियोजना पर काम कर रही होती हैं, लेकिन इस समय वह काम से विश्राम लेकर परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।”

शकीरा इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उनके बेटे साशा अपने पिता की तरह दिखते हैं। सूत्र ने बताया, “उनके (साशा) बाल सुनहरे हैं और वह जेरार्ड की तरह दिखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493