क्वितो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और स्पेन के ही फर्नाडो वर्दास्को इक्वाडोर ओपन एटीपी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
लोपेज ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के दुसान लाजोविक को 4-6, 7-5, 6-1 से हराया जबकि वर्दास्को ने इटली के पाओलो लोरेंजी को 6-1, 6-2 से मात दी।
इसी तरह ब्राजील के थॉमस बेलुची भी इस क्ले कोर्ट स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। बेलुची ने ब्राजील के एल्बर्ट मोंटानेस को 6-3, 7-6 (6) से हराया।
बेलुची सेमीफाइनल में डोमिनिका गणराज्य के विक्टर बुर्गोस से भिड़ेंगे। बुर्गोस ने स्लोवाकिया के मार्टिन क्लीजान को 6-2, 6-2 से हराया।
dharmpath.com dharmpath