कुबरेश्वर धाम: भीड़ में मची भगदड़,दो की मौत

सीहोर-कुबरेश्वर धाम में हर रोज विभिन्न शहरों से श्रध्दालु दर्शन के लिए आते हैं। जिससे पंडाल में भारी भीड़-भाड़ जमा रहती है। हालांकि यहां देखरेख के लिए सुरक्षा में कई लोग लगाए जाते हैं। बावजूद इसके कई उम्मीद से अधिक लोग यहां आ जाते हैं। मंगलवार को कुबरेश्वर धाम में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां भीड़ भाड़ में धक्का-मुक्की होने की वजह से दो लोगों की जान चली गई।

8 से 10 भक्तों की चक्कर और घबराहट की वजह से तबीयत बिगड़ी गई। जिनमें से दो की हालात नाजुक बताई गई। प्रदीप मिश्रा बुधवार को कुबरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा निकालेंगे। इसमें सम्मिलित होने के लिए मंगलवार से कई श्रध्दालु यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए एकदम से जगह कम पड़ने लगी। जिससे लोग बेकाबू हो गए।

धाम में अफरा-तफरी मच गई। तीन लोग नीचे गिर गए इससे 2 श्रध्दालुओं की दबने से मौत हो गई। वहीं मानसून सत्र में शामिल होने के लिए सीहोर विधायक सुदेश राय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को इसकी जानकारी दी। कल यहां कांवड़ यात्रा आयोजित होगी। जिसमें कई राज्यों के लोग आएंगे। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की अपनी पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि फिर भी ज्यादा लोग पहुंचने से धक्का-मुक्की होती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493