युवा मंत्रालय के इस ऑनलाइन क्विज में लें भाग, जीत सकते हैं सरकारी खर्च पर सियाचिन जाने का मौका!

नई दिल्ली-युवा मामले और खेल मंत्रालय ने तिरंगे पर आधारित एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है. यह क्विज न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देगी बल्कि युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और इतिहास के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी.इस क्विज में 21 से 29 वर्ष के 25 भाग्यशाली युवाओं को सियाचिन ग्लेशियर की यात्रा का अवसर मिलेगा. विजेताओं को यह मौका केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ मिलेगा, जिससे उनका अनुभव और भी खास बन जाएगा.

माई भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर आयोजित इस क्विज में कोई भी नागरिक भाग ले सकता है. हालांकि, सियाचिन यात्रा के विजेता चुनने के लिए केवल 21 से 29 वर्ष के युवा ही पात्र होंगे, जिससे युवाओं को ज्यादा प्रेरणा मिलेगी.

प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर्स में से 25 विजेताओं का चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा. इस पारदर्शी प्रक्रिया से हर योग्य प्रतिभागी को समान मौका मिलेगा, चाहे उसने क्विज कितने भी समय में पूरी की हो.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493