टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी?

न्यूयॉर्क-संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का वार्षिक शिखर सम्मेलन सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है. यह मंच एक बार फिर वैश्विक नेताओं को एकत्र करेगा, जहां अंतरराष्ट्रीय नीति, सुरक्षा, पर्यावरण और वैश्विक व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इस बार भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है, और सूत्रों के अनुसार, उनके अमेरिका दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक अहम मुलाकात हो सकती है.

अगर ये बैठक होती है, तो यह दोनों नेताओं के बीच सात महीनों में दूसरी बार आमने-सामने की मुलाकात होगी. इससे पहले फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस का दौरा किया था. दोनों नेताओं के बीच पहले कार्यकाल में जहां व्यक्तिगत गर्मजोशी देखी गई थी, वहीं ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में टैरिफ और व्यापारिक मतभेदों ने इस रिश्ते में खटास ला दी है.

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बीते कई महीनों से बातचीत जारी है, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भारत की असहमति इस समझौते में सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है. इन मतभेदों के बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत के कई उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया है. इसके अलावा, भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भी अतिरिक्त 25% शुल्क जोड़ा गया है, जिससे कुल प्रभावी टैरिफ 50% तक पहुंच गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493