हम संविधान की रक्षा कर रहे: राहुल गांधी

नई दिल्ली- बिहार की वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) और पिछले चुनावों में हुई कथित धांधली के विरुद्ध विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी संसद में विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एक व्यक्ति-एक वोट संविधान की नींव है और हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’ बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘चुनाव आयोग यह जानता है और हम भी जानते हैं। पहले कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है। EC का कर्तव्य है कि वो ‘एक व्यक्ति एक वोट’ को लागू करे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हम ऐसा करते रहे हैं और करते रहेंगे।’

दरअसल संसद के दोनों सदनों में भी बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा चल नहीं पाई। सदन की कार्यवाही शुरू के होने के पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493