शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर राजस्थान में FIR

भरतपुर-बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान और दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के खिलाफ राजस्थान के भरतपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों बॉलीवुड कलाकारों पर डिफेक्टिव व्हीकल्स की ब्रांडिंग करने का आरोप है। भरतपुर के रहने वाले वकील कीर्ति सिंह की याचिका पर कोर्ट ने FIR के आदेश दिए हैं।

भरतपुर के मथुरा गेट थाने में दर्ज केस के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ब्रांड एंबेसडर्स के साथ हुंडई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, होल टाइम डायरेक्टर एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग और शोरूम के मालिकों का भी FIR में नाम है।

कीर्ति सिंह ने FIR में बताया कि उन्होंने जून 2022 में एक कंपनी की कार 23 लाख 97 हजार 353 रुपए में खरीदी थी। यह कार उन्होंने मालवा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) से ली थी। वहीं HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कुम्हेर गेट भरतपुर से 10,03,699 रुपए का लोन कार के लिए लिया गया। बाकी की राशि कैश में पेमेंट की थी।14 जून 2022 को कंपनी ने गाड़ी देकर उसकी बिलिंग फाइनल कर ली थी।

सिंह का आरोप है कि हाईवे पर ओवरटेक करते वक्त कार पिकअप नहीं लेती। सिर्फ आरपीएम बढ़ता है। कार के ओडोमीटर में माल फंक्शन (खराबी) लिखा आने का साइन नजर आने लगता है। 6-7 महीने कार चलाने के बाद इसमें टेक्निकल फॉल्ट आने शुरू हो गए। तेज चलने पर आवाज करने लगती और वाइब्रेट होने लगती थी। गाड़ी में इंजन मैनेजमेंट सिस्टम पर खराबी का साइन दिखाता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493