अफगानिस्तान में मध्यरात्रि को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया

जलालाबाद-अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को भीषण भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. इस भूकंप की शक्ति इतनी ज्यादा थी कि भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर, और पाकिस्तान में भी कंपन महसूस की गई.

अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि भूकंप से कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 100 लोग घायल हुए हैं.

USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप 1 सितंबर की रात 12:47 बजे (भारतीय समयनुसार) दर्ज किया गया. दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कंपन महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भारत में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493