‘स्लॉग ओवर के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं मलिंगा’

सिडनी, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के बल्लेबाज-जोस बटलर, गैरी बैलेंस और मोइन अली ने सम्मिलित तौर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को स्लॉग ओवर का सबसे अच्छा गेंदबाज करार दिया है।

बटलर ने कहा, “मलिंगा सीधे विकेट पर हमला करते हैं। उनके पास अच्छी यार्कर है। यह खेलने में काफी कठिन है।”

बैलेंस ने कहा, “मलिंगा का एक्शन उनकी जान है। उनके पास विविधता भी है और तेजी भी है। हम जिस तरह की गेंदों का अभ्यास करते हैं, वह उससे भिन्न फेंकते हैं।”

इसी तरह हरफनमौला खिलाड़ी अली ने कहा, “मैं वॉरसेस्टर में एक बार मलिंगा का सामना किया है। वह एक शानदार गेंदबाज हैं।”

मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 177 एकदिवसीय मैचों में अब तक 271 विकेट लिए हैं।

बीते संस्करण के उपविजेता श्रीलंका को विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 14 फरवरी को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493