पेरिस– शहर के आस पास के इलाकों में मौजूद कई मस्जिदों के बाहर सुअरों के कटे हुए कुल नौ सिर मिले हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले की जांच की जा रही है और ऐसी घटिया हरकत करने वाले दोषियों की खोज में वह लगी हुई है. फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रतेयू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि फ्रांस में रह रहे मुसलमान शांति से अपने धर्म का पालन कर सकें.
पेरिस ग्रांड मॉस्क के मुख्य मौलाना चेम्स एडिन हाफिज ने इसे मुस्लिम विरोधी हरकत करार देते हुए कहा कि यह मुसलमानों के खिलाफ नफरत का एक नया और बेहद निराश करने वाला दौर है. साथ ही उन्होंने इस खतरनाक स्थिति के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भी अपील की.
dharmpath.com dharmpath