हंगरी में तेल का मिला बड़ा भण्डार

हंगरी-यूरोप के एक छोटे से देश में कच्चे तेल का एक विशाल भंडार मिला है. इस खोज को पूरे यूरोप के लिए अहम माना जा रहा है. वहीं तेल के खनन से पहले ही इस देश को यूरोप के सऊदी अरब का तमगा मिल गया है. यूरोप के ज्यादातर देश तेल के लिए दूसरे महाद्वीपों पर ही निर्भर हैं.हंगरी में तेल का यह भंडार मिला है.

नाटो का सदस्य होने के बाद भी हंगरी रूस से तेल खरीदता है. हालांकि यूक्रेन इसे लेकर कई बार आपत्ति दर्ज करा चुका है.

गल्गाहेविज़-4 नामक यह कुआं हर दिन 1000 बैरल तेल का उत्पादन कर सकता है. इसका प्रसंस्करण शाज़ालोम्बट्टा डेन्यूब रिफ़ाइनरी में किया जाएगा.हंगरी की तेल एवं गैस कंपनी एमओएल और ओ एंड जीडी ने यह खोज की है.

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493