गुजरात– गुजरात के पंचमहाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को पावागढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में एक मालवाहक रोपवे अचानक टूट गया जिसके नीचे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही हादसे में कई लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि रोपवे की रस्सी टूटने के कारण यह हादसा हुआ। पंचमहल कलेक्टर ने हादसे में दो लिफ्टमैन, दो श्रमिकों और दो अन्य लोगों सहित 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
dharmpath.com dharmpath