लंदन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी चित्रकार पॉल गौगिन द्वारा बनाई गई तहिती युवतियों की पेंटिंग 30 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई। यह आज तक की सबसे महंगी कला नीलामी है।
बीबीसी ने शनिवार को यह जानकारी दी कि ‘नफिया फा आइपोइपो’ (मुझसे कब शादी करोगी) शीर्षक वाली पेंटिंग 1892 में बनाई गई थी, जो एक स्विस संग्रहकर्ता के पास थी।
बताया जाता है कि पेंटिंग को कतर के किसी संग्रहालय को बेचा गया है।
dharmpath.com dharmpath