देहरादून-उत्तराखंड के देहरादून में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण सहस्त्रधारा नदी में बाढ़ आ गई है. मलबा मुख्य बाज़ार में आ गया, जिससे होटलों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है. राहत अभियान के तहत इलाके के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. SDRF, NDRF की टीमें तैनात हैं, बचाव अभियान जारी है. देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में 15 सितंबर 2025 (कल रात) से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सहस्त्रधारा नदी के उफान पर आने से बाढ़ जैसे हालात बने. उत्तराखंड के मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. यहां पर बाढ़ जैसे स्थिति पहले जुलाई-अगस्त 2025 में बनी थी. तब भी सहस्त्रधारा नदी बार-बार उफान पर आई थी.
टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी के मुताबिक “सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया था. ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी. कई जगहों पर नुकसान हुआ है. लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए. मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.”
dharmpath.com dharmpath