दिल्ली-NCR में शुक्रवार (19 सितंबर) की देर रात को आकाश में एक चमकीला उल्कापात (Meteor) को देखा गया. जिस इंसान ने भी इस उल्कापात को आसमान में देखा वो आश्चर्यचकित रह गया. इस नजारे को कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद ये वीडियो तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि इस शानदार नजारे को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और यहां तक कि अलीगढ़ में भी देखा गया है.जिस किसी ने भी इस दृश्य को आसमान में देखा वो इस नजारे को देखता ही रह गया.
dharmpath.com dharmpath